हेयर-ब्यूटी सेमिनार में जुटेंगे तीन राज्यों से 250 हेयर एक्सपर्ट

BY — April 1, 2018

मेगा लुक एण्ड लर्न सेमिनार कल

उदयपुर। आल इण्डिया हेयर एण्ड ब्यूटी आर्गेनाईजेशन राजस्थान, लेकसिटी ब्यूटी क्लब, सेन क्षोर कलाकार मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में 3 अप्रेल को उदयपुर में पहली बार एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मेगा लुक एण्ड लर्न सेमिनार का होटल रेडिसन ग्रीन में आयोजन किया जा रहा है।

इसमें चीन के इन्टनरेशनल हेयर एक्सपर्ट एवं ट्रेनर तथा वल्र्ड चेम्पियन आईवान प्रतिभागियों को जेंटस हेयर कटिंग की एडवंास तकनीक के बारे में बतायेंगे। आल इण्डिया हेयर एण्ड ब्यूटी आर्गेनाईजेशन के महासचिव अशेाक पालीवाल ने आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सेमिनार में राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं गुजरात के 250 से अधिक हेयर एक्सपर्ट जुट कर जेंटस की नई एडवंास हेयर कटिंग एवं बालों में टेटू की डिजाईन तथा लेडिज हेयर कट कलर एवं फेंटेसी लुक, ब्राईडल स्टाईल, बियर्ड आदि के बारे में विषय विशेषज्ञ चीन के आईवान से लाईव डेमो से जानेंगे।
उन्होंने बताया कि सेमिनार का मुख्य आकर्षण फेंटेसी हेयर की फैशन वीक के साथ गत 28 से 31 मार्च तक उदयपुर में आयोजित हुई कार्यशाला के 22 प्रतिभागी अपनी कला को रेम्प वाक के जरिये प्रदर्शित करेंगे। सेमिनार में इटली की एल्फापक मिलानो की टीम भी नवीन कलर एवं कट का डेमो भी देगी। सेमिनार की मुख्य अतिथि आल इण्डिया हेयर एण्ड ब्यूटी आर्गेनाईजेशन डा. संगीता चौहान एवं विशिष्ठ अतिथि इनोकार्प मार्केटिंग के अशोक चैहान होंगे। इस अवसर पर कमलेश सेन, प्रदीप सहित अनेक हेयर आर्टिस्ट मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *