Header Banner

पक्षियों के लिये 500 परिण्डे एवं दाना वितरण

BY — April 1, 2018

उदयपुर। समाजसेवी स्व. रणजीतसिंह पंवार की स्मृति में आज लाखनसिंह पंवार एवं अन्य ने सवीना सब्जी मण्डल के बाहर 500 लोगों को गर्मी के मौसम में पक्षियों के परिण्डों एवं उनके दाना पानी का वितरण किया।

बंगला हाउस एन्टरप्राईजेज के प्रोपाइटर लाखनसिंह ने बताया कि उनके पिता की स्मृति अन्य फालतू खर्च करने के बजाय बेजुबान पक्षियों के लिये उक्त कार्य किया ताकि कोई भी पक्षी पानी एवं दाना-पानी के अभाव में न मरें। इस अवसर पर राज्य परिवहन निरीक्षक मोहम्मद तोसिफ खान, प्रशान्त लाल, रमेश अहीर, विनोद चंदेल, शकरलाल नागदा, प्रदीपसिंह भंवर रेबारी, रमेश कुमार सोहनलाल डांगी, हर्ष उपाध्याय, शैलेन्द्रसिंह गुर्जर, तेजपाल सालवी, दीपेन्द्रसिंह एवं कपिल दवे ने इस कार्य में सहयोग किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply