Header Banner

सेन महाराज जयंती का रक्तदान से हुआ आगाज

BY — April 9, 2018

उदयपुर। सेन जयंती पर सेन समाज की ओर से सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें करीब 17 यूनिट रक्त दान किया गया।

समाज अध्यक्ष राजेंद्र सेन ने बताया कि आशीष सेन, मधुरकान्त, मनोज सेन, विनय सेन, प्रतीक सेन, रोशन सेन, भूपेंद्र शर्मा, दिनेश सेन, हरीश गंगवाल, हिमांशु, विक्रम सेन, मनोज शर्मा, प्रशांत शर्मा, जितेंद्र सेन, दीपेश सेन, पंकज सेन आदि ने रक्तदान किया। शिविर में समाज के बालकृष्ण शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश बारबर, नर्बदा सेन, प्रदीप पंवार, संजय सेन, अनिल सेन आदि ने भरपूर सहयोग किया। मंगलवार शाम 6 बजे से धानमण्डी स्थित सेन भवन में सेन महाराज पर भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष बीएल खमेसरा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संजय प्रकाश, एनएस खमेसरा, केएस भंडारी, बीएल चावत, गणेश डागलिया आदि ने अतिथियों के रूप में भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply