Header Banner

पे‍सिफिक होटल प्रबंधन में प्रश्नोत्‍तरी

BY — April 10, 2018

उदयपुर। पेसिफिक होटल प्रबन्धन संस्थान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

संस्थान निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि हमारे संस्थान में प्रत्येक शनिवार को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है उसी परिप्रेक्ष्य में आज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संचालन डा. दिग्विजय पड्या एवं शैलेष मैथ्यू ने किया। कुल चार राउण्ड का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर, द्वितीय सेमेस्टर के सागर मेवाड़ा, बोबीन्दर सिंह, शाकिब एवं नावेद रहे। समापन पर प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया एवं जो रनर अप रहे उन्हें भी पुरस्कृत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply