राउण्ड टेबल इण्डिया ने किया स्कूल ब्लाक का निर्माण

BY — April 13, 2018

उदयपुर। राउण्ड टेबल इण्डिया द्वारा चित्रकूटनगर स्थित रसिकलाल एम. धारीवाल पब्लिक स्कूल में स्कूल ब्लाक का निर्माण किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि राउण्ड टेबल इण्डिया के नेशनल प्रोजेक्ट कन्वीनर टेबलर मोरिया फिलिप ने किया।

एरिया प्रोजेक्ट कन्वीनर वरूण मुर्डिया ने बताया कि राउण्ड टेबल इण्डिया ने तीन कक्षाकक्षों का निर्माण कर उन्हें विद्यालय प्रबन्धन को सौंपा। राउण्ड टेबल अब तक उदयपुर में अनेक निजी एवं सरकारी विद्यालयों मे बच्चों के बैठ कर अध्ययन करने के लिये अनेक कक्षाकक्षों का निर्माण कराया है। कक्षाकक्षों के निर्माण के बाद अब विद्यार्थी उनमें आसानी से बेहतर अध्ययन कर पा रहे है।
श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक शिक्षा सोसायटी के अध्यक्ष राज लोढ़ा, सचिव गजेन्द्रक भंसाली, आरटीआई एरिया 12 चेयरमेन अभिनव वाधवा,सचिव अनिरूद्ध धवन, उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल 206 के चेयरमैन युद्धवीरसिंह शक्तावत, लेडिज सर्किल की चेयरमेन दीप्ति सिंघवी, एरिया 12 के पूर्व चेयरमैन दीपक भंसाली सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *