Header Banner

रोटरी नेफ्रो आईसीयू यूनिट का आज उद्घाटन

BY — April 14, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा वर्ष 2016-17 में किडनी रेागियों के लिये आईसीयू यूनिट स्थापना को लेकर की गई घोषणा के मद्देनजर रविवार 15 अप्रेल को महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के नेफ्रोलोजी इकाई में रोटरी नेफ्रो आईसीयू यूनिट का उद्घाटन किया जायेगा।

मुख्य अतिथि पूर्व प्रान्तपाल अशोक गुप्ता होंगे एंव विशिष्ठि अतिथि आरएनटी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीपी सिंह होंगे।
निवर्तमान सचिव अनिल क्लब ने उक्त प्रोजेक्ट मेचिंग ग्रान्ट के तहत नेपाल के रोटरी क्लब आफ बिराटनगर के सहयोग से पूर्ण किया है। ग्लोबल ग्रान्ट कमेटी चेयरमेन निर्मल सिंघवी ने बताया कि इन मशीनों के स्थापित हो जाने से निर्धन रोगियों को काफी मदद मिलेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply