विद्यालयों में स्कूल बेग वितरण

BY — April 20, 2018

बी. चौधरी मेमोरियल श्रमिक केन्द्र राजस्थान ट्रस्ट

बी. चौधरी मेमोरियल श्रमिक केन्द्र राजस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष यूएम शंकरदास एवं ट्रस्ट के सचिव केएस शक्तावत ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मोरवाणिया, गिर्वा, उदयपुर के कक्षा 1 से 8 तक के प्रत्येक विद्यार्थियों को स्कूल बेग वितरण किये।

ज्ञातव्य रहे कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सहयोग प्रदान करता आ रहा है जिसमें स्कूलों में फर्नीचर पाठय् सामग्री, वाद्यय् सामग्री, सर्दियों मे स्वेटर वितरण, दवाईयां एवं दो बच्चों का अध्ययन का पूरा व्यय प्रमुख है। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री यू.एम. शंकरदास ने ट्रस्ट की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लोगरलाल गायरी एवं स्टाफ श्रीमती चन्द्रकान्ता पालीवाल, रमा पण्डया, श्री कुणाल मीणा द्वारा ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।
हिन्दुस्तान जिं़क की विभिन्न ईकाइयों के आस-पास के स्कूलों मंे भी स्कूल बेग फेडेरेशन के पदाधिकारी एवं ट्रस्ट के सदस्य श्री मांगीलाल अहीर, एम.के.लोढा, आर.एन. मौर्या, जी.एस. राणावत, लालुराम मीणा, श्री एम.के.सोनी, प्रकाश श्रीमाल को प्रदान किये जो कि वहां विद्यालयों मंे वितरण करेंगे। समारोह में के.जी. पालीवाल, घनश्याम बागोरा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *