अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम मलेशिया रवाना

BY — April 30, 2018

उदयपुर। मलेशिया की राजधानी क्वाललम्पुर में आगामी 2 से 7 मई तक आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रयितोगिता में भाग लेने के लिये आज उदयपुर से भारतीय टीम के कोच रेन्शी मुकेश कुमार सुखवाल के नेतृत्व में 8 सदस्यीय भारतीय कराटेे टीम रवाना हुई।

टीम मेनेजर शान्दाए मोनिका प्रजापत ने बताया कि टीम में 30 किग्रा भार वर्ग में 10 वर्षीय युवराज बेंजामिन, 38 किग्रा भारवर्ग मेे 12 वर्षीय दक्ष जैन, 49 किग्रा भारवर्ग में 13 वर्षीय पल्लवी पुरोहित,58 किग्रा भारवर्ग मेे 19 वर्षीय हरदीप कौर,63 किग्रा भार वर्ग में 24 वर्षीय हरप्रीत कौर,65 किग्रा भारवर्ग में 29 वर्षीय रमनजीतसिंह,85 किग्रा भारत वर्ग में 32 वर्षीय करणसिंह चैहान, 73 किग्रा भारवर्ग में 35 वर्षीय गुरूसेवकसिंह का चयन किया गया है। भारत के ये लड़ाके अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कराटे में अपनी धाक जमायेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *