Header Banner

डीपीएस के 12 छात्रों ने उत्तीर्ण की जेईई मेन्स

BY — May 1, 2018

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के कक्षा बारहवीं के 12 छात्रों ने आठ अप्रेल 2018 को आयोजित जेईई मेन्स परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

प्रभारी प्राचार्य संजय नरवारिया ने बताया कि इसमें संस्कार सोनी ने आल इंडिया पर 3895 रैंक हासिल कर प्रतिभा का परचम फहराया। इस परीक्षा में सुमेध सूपे, स्वयं भार्गव, हिमांग श्रीमाली, जतिन सक्सेना, विवेक कुमार, सौम्य भटनागर, कुश बाछरा, दक्षा बैरवा, प्रीतम सिंह डाबी, यथारथ देवपुरा तथा अंश ने सफलता हासिल की है। ये सभी छात्र 20 मई को होने वाली जेईई एडवांस की परीक्षा देंगे। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए आगामी परीक्षा हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply