मजदूर दिवस पर श्रमिक सम्मेलन

BY — May 1, 2018

उदयपुर। अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक विकास संगठन राज ने सवीना स्थित मजदूर चौराहे पर मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया।

प्रदेश सचिव सुरेश सेन ने सभी मजदूर साथियों का तिलक लगा कर स्वागत किया एवं देश के निर्माण में मजदूरों की भागीदारी पर प्रकाश डाला। मजदूरों के हितों के लिये कार्य करने वाले साथियो हेमराज लौहार, भरत मीणा, नरेंद्र सुथार आदि का आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष भरत कुमावत ने उपरणा ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रकाश भारती जाकिर मंसूरी शौकत हुसैन ने मजदुरो के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
श्रमिक विकास संगठन के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मुहम्मद हनीफ ने राज में न्यूनतम मजदूरी 14 हजार रुपए करने एवं असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदुरो के लिए भी निर्माण मजदुरो के समान कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग की न्यूनतम पेंशन 3000 रुपए करने का केंद्र सरकार का वादा अपने घोषणा पत्र में किया वह भी याद दिलाया। अंत में प्रकाश भारती ने सभी साथियो का धन्यवाद दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *