Header Banner

नाकोड़ा पार्श्व भैरव शाम के लिए गणेशजी को न्योता

BY — May 4, 2018

12 मई को स्वागत वाटिका में भक्ति संध्या

उदयपुर। राष्ट्रीय जैन एकता मंच की ओर से 12 मई को होने वाली एक शाम नाकोड़ा भैरव के नाम भक्ति संध्या का आज बोहरा गणेशजी सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान को निमंत्रण दिया गया।

मंच की अध्यक्ष वंदना बाबेल ने बताया कि भक्ति सन्ध्या के निमंत्रण की शुरुआत में सर्वप्रथम निमंत्रण कॉर्ड बोहरा गणेश जी को अर्पित कर ऋद्धि सिद्धि सहित सपरिवार आमंत्रित किया गया। इसके पश्चात मेवानगर में विराजित नाकोड़ा पार्श्वनाथ एवं नाकोड़ा भैरूजी के वहां निमंत्रण दिए गए। आयड़ जैन मंदिर, शांतिनाथ जैन मंदिर सेक्टर -4 ,भक्ति संध्या के स्थान स्वागत वाटिका के भोमियाजी सहित समस्त देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया। इस दौरान मंच की सदस्य संगीता चपलोत, गरिमा धींग, किरण चपलोत, आशा कोठारी आदि मौजूद रहीं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply