Header Banner

नवीं राष्ट्रीय कूडो चेम्पियनशिप के लिये टीम रवाना

BY — May 4, 2018

उदयपुर। महाराष्ट्र के खण्डाला में आयोजित होने वाली 9 वीं राष्ट्रीय कूडो चेम्पियनशिप 30 केटेगरी में भाग लेने के लिये राज्य स्तरीय 118 सदस्यीय टीम सेन्साए विपाश मेनारिया के नेतृत्व में आज खण्डाला के लिये रवाना हुई। इस प्रतियोगिता में 400 से अधिक मेडल दांव पर लगे हुए है। टीम के मेनेजर शान्दाए गोविन्द प्रजापत एवं प्रिया काम्बले है।

कूडो राजस्थान के अध्यक्ष एवं कूडो के अन्तर्राष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक राजकुमार मेनारिया ने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व 8 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा जिसमें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिये एशिया की सबसे बड़ी चेम्पियनशीप अक्षयकुमार कूडो नेशनल चेम्पियनशीप-2018 के लिये भारतीय टीम का चयन किया जायेगा। राष्ट्रीय शिविर में कूडो के राष्ट्रीय जज एवं रेफरी की परीक्षा आयोजित होगी तथा कूडो ब्लैक बेल्ट परीक्षा 2017 जापान के सफल प्रतियोगियों को शिहान अक्षय कुमार राष्ट्रीय चेयरमेन एवं सोशिहान मेहुल वोरा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया जायेगा।
टीम इस प्रकार : सीनियर महिला वर्ग- श्रीमती मंजू मेनारिया, सुश्री शुभबााल राधास्वामी, रूपा भाटिया, प्रतिभा राठौड़, रितिका शर्मा, आयुशी राणावत, प्रिया काम्बले, हर्षित सालवी, प्रियुल मेनारिया, जूनियर बालिका वर्ग में एश्वर्या भाटिया, वेदान्ती भाटिया, कांची टांक, निधि भाटिया, प्रियांशी टांक, राजनन्दिनी मेनारिया, रक्षिता झाला, रिया काम्बले, गर्विता अग्रवाल, रितुल मेनारिया, रागिनीसिंह राजपूत, वंशिका पंवार, लक्षिता पंवार, मक्षिता पंवार, सीनियर पुरूष वर्ग में रणवीरसिंह चुण्डावत,सेन्साए विपाश मेनारिया, भूपेश भाटिया, मोहम्मद अदनान खान, दिनेश सिंन्दल, भूपेन्द्र बंधु, विशाल तेली, भव्य टांक, हितेष जोशी, जगपालसिंह राठौड़, मनेाहर वडेरा, रोहन शर्मा एवं भरत सुथार, जूनियर बालिक वर्ग में आरान जैन, परमवीरसिंह, मनवीर महतो, राज कण्डारिया, लक्ष्यराज खण्डल, खण्डल, अक्षय डांगी, मानव यादव, आर्यनसिंह राजावत, भृगु आमेटा, गगन अग्रवाल, अर्जुन भारद्वाज, भावेश चौधरी, तन्मय भाटिया, विपिन मीणा, पृथ्वी कामरा, मृत्युंजय जोशी, आशुतोष सोनी, मुकुल औदिच्य, धनसिंह बघेल, यमन पोरी, धनुरसिंह यादव का चयन किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply