Header Banner

सिंघल ने कैलगिरी आई हॉस्पिटल को दिए 14 लाख रूपए

BY — May 15, 2018

उदयपुर। श्री मिश्री लाल सिंघल ने अपने पिता श्री कन्हैया लाल सिंघल एवं माता श्रीमती सोनिया देवी की याद में जयपुर कैलगिरी आई हॉस्पिटल को C-3-R मशीन खरीदने के लिए रुपये 14 लाख की राशि दानस्वरूप भेंट किये।

जयपुर कैलगिरी आई हॉस्पिटल के बोर्ड/ट्रस्ट ने अपनी बैठक उनके द्वारा प्रदत्त इस दान राशि से सी-3-आर मशीन खरीदने का निर्णय कर मशीन क्रय कर ली है। इसका उदघाटन जयपुर कैलगिरी हॉस्पिटल में हुआ। उनके द्वारा प्रदत्त यह वित्तिय सहायता ऐसे युवा नेत्र रोगियों की मदद करेगी जो चिकित्सा के अभाव में अंधता के नजदीक पहुच सकते है। हॉस्पिटल के अध्यक्ष जस्टिस एसएन भार्गव द्वारा मिश्रीलाल सिंघल का सम्मान एवं हस्ताक्षरयुक्त प्रशस्ति पत्र इस समारोह में उन्हें प्रदान किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply