Header Banner

सिन्धी समाज के गुरू स्वामी ब्रह्मानन्द का स्वागत

BY — May 15, 2018

उदयपुर। सिन्धी समाज के गुरू प्रेम प्रकाश मण्डल अजमेर के स्वामी ब्रह्मानन्द के आज मंगलवार दोपहर 12 बजे सोभागपुरा ज्योतिनगर स्थित प्रेम प्रकाश मण्डल उदयपुर के उपाध्यक्ष महेन्द्र हेमनानी के निवास पर पंहुचने पर सर्व सिन्धी समाज के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया। स्वामी अपनी तीन दिवसीय यात्रा के तहत नीमच से सड़क मार्ग होते हुए पंहुचे।

मण्डल के राधा किशन ने बताया कि महेन्द्र हेमनानी के निवास पर राज्य मंत्री हरीश राजानी,प्रभुदास पाहुजा, प्रतापराय चुघ, नानकराम कस्तुरी, तीरथदास नेभनानी, मुरली राजानी, किशन वाधवानी, सुखरामदास बालचन्दानी, राजेश चुघ, उमेश मनवानी, विजय आहुजा, लक्ष्मणदास बजाज, जितेन्द्र तलरेजा, ओमप्रकाश आहुजा, लक्ष्मण जुरानी, विशनदस देवानी,राहुल हेमनानी, गिरीश हेमनानी, दीपेश हेमनानी सहित प्रेम प्रकाश मण्डल उदयपुर के सभी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि 15 मई को शाम हिरणमगरी से. 5 स्थित झुलेलाल भवन में भव्य सत्संग आयोजित किया गया। जिसमें पुरूष एवं महिलाओं ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। 16 मई को शाम को शक्तिनगर स्थित सनातन मंदिर, 17 को प्रातः प्रतानपगर स्थित शिवमंदिर तथा 17 को शाम को जवाहर नगर में सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। तत्पश्चात समाज के विभिन्न घरों में जाकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply