Header Banner

झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को दी खुशी

BY — May 22, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय व होटल रेडिसन ग्रीन के संयुक्त तत्वावधान में स्टेशन रोड उदियापोल सिथत झुग्गी झोपड़ी के निर्धन परिवारांे को जॉय आॅफ गिविंग प्रोग्राम के तहत कपड़े, जुते खिलौने व खाने पीने में बिस्किट्स व जूस वितरित कर उन्हें आन्तरिक खुशी देने का प्रयास किया गया। ये सब पाकर उन परिवारांे में खुशी की लहर दौड़ गयी।

क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि पुरुष-महिलाओं व बच्चों को कपड़े भी दिए गए। इस अवसर पर होटल रेडिसन के जीएम विपुल मोहन व अध्यक्ष निर्वाचित महीप भटनागर, निर्वाचित सचिव विशाल गुप्ता, शलिनी भटनागर, मंजू चुग खुशबू शर्मा, अनीला हेनरी, कंचन लालवानी, विजेन्द्रसिंह मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply