Header Banner

याचकों एवं निर्धनों को गर्मी से राहत के साधन बांटे

BY — May 26, 2018

उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव एवं माहेश्वरी जिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आज अधिक मास के तहत जहंा जगदीश मन्दिर में सत्संग का आयोजन किया गया, वहीं मन्दिर परिसर में बैठने वाले याचकों एवं निर्धनों को खाना खिला कर वस्त्र, जूते ,चप्पल एवं गर्मी से बचने के लिये छाते वितरीत किये गये।

सचिव आशा नरानीवाल ने बताया कि अखिल भारतीय माहेश्वरी संगठन की कोषाध्यक्ष कौशल्या गट्टानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की महिलाआंे ने सत्संग कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष सरिता न्याती,जनक बांगड़, जिलाध्यक्ष कविता, मंजू गांधी,कान्ता, शान्ता,मधु, राजकुमारी,हेमलता आदि सदस्याएं मौजूद थी। निर्धनों एवं याचकों को उपरोक्त वस्तुएं उपलब्ध करायी तो उनकी खुशी को कोई ठिकाना नहीं रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply