Header Banner

महाप्रज्ञ विहार में बनेगा 26 हजार वर्गफीट में बनेगा पाण्डाल

BY — June 2, 2018

आचार्य शिवमुनि का चातुर्मास

उदयपुर। महाप्रज्ञ विहार में श्रमण संघीय आचार्य डाॅ. शिवमुनि आचार्य, युवाचार्य महेन्द्र ऋषि आदि ठाणा-10 एवं ससंघ के महाप्रज्ञ में आयोजित वाले चातुर्मास को भव्य रूप प्रदान करने के लिये श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ उदयपुर एवं शिवाचार्य चातुर्मास आयोजन समिति द्वारा सोमवार को पाण्डाल निर्माण का कार्य प्रारम्भ करेगा।

संघ अध्यक्ष आंेकारसिंह सिरोया एवं चातुर्मास संयोजक विरेन्द्र डांगी ने बताया कि पाण्डाल निर्माण के सोमवार को प्रातः सवा नौ बजे मंत्रोच्चार के साथ चातुर्मास आयोजन की विभिन्न समिति के पदाधिकारियों एवं श्रावक-श्राविकाआंे की उपस्थिति के बीच पण्डितों द्वारा भूमि पूजन किया जायेगा।
पाण्डाल निर्माण समिति के संयोजक धर्मेश नवलखा ने बताया कि पाण्डाल 26 हजार वर्गफीट पर बनेगा जिसमें एक साथ 5 हजार से अधिक धर्मपे्रमी बैठ सकंेगे। पाण्डाल को भव्यतम रूप लिये होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply