माही ऐहड़ा पूत जण, जेहड़ा राणा प्रताप…

BY — June 16, 2018

प्रतापी शहर में बिखरी केसरिया छठा, महाराणा प्रताप के जयकारों से गूंजा शहर

उदयपुर। एकलिंगनाथ की जय, महाराणा प्रताप की जय, राणा की जय जय, शिवा की जयजय, जय शिवा सरदार की, जय राणा प्रताप की, स्वामी भक्त चेतक की जयं, माॅ पन्नाधाय की जय के जयघोष के साथ प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 478 वी जयन्ती पर शनिवार को पूर्ण श्रद्धा एवं उल्लास के साथ याद किया । इस अवसर पर जोश और उत्साह से भरे शौर्य पे्रमियों समाज व संगठनों को सैंकडों कार्यकर्ता शोभायात्रा में शामिल हुए।

प्रताप स्मारक पर किया नमन –
मेवाड क्षत्रिय महासभा के शहर अध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र सिंह जगत ने बताया कि इससे पूर्व मेवाड क्षत्रिय महासभा, शहर के सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोगों ने मोती मंगरी स्मारक स्थित प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें याद किया । पुष्पांजली अर्पित करने वालों में सांसद अर्जुन लाल मीणा, महापौर चन्द सिंह कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, विधायक फुलसिंह मीणा, युआईटी अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, संयोजक पं्रेम सिंह शक्तावत, तेज सिंह बान्सी, डाॅ. राजेन्द्र सिंह जगत, दिलीप सिंह बान्सी, कमलेन्द्र सिंह पंवार, प्रदेश मंत्री, प्रमोद सामर, मंडल अध्यक्ष मनोहर चैधरी, डाॅ. घनश्याम सिंह भीण्डर, चन्द्रवीर सिंह करेलिया, सज्जन सिंह सुलावास, चन्द्रवीर सिंह दांतडा, कृष्णकांत कुमावत, सहित शहर केे गणमान्य लोगों ने याद किया ं।
शोभायात्रा का मनमोहक नजारा –
समारोह संह संयोजक दिलीप सिंह बान्सी ने बताया कि शोभा यात्रा प्रातः 8.00 बजे चेतक सर्कल से रवाना होकर नगर निगम परिसर में सम्पन्न हुई । शोभायात्रा में सबसे आगे 400 वाहन धारी मेवाडी पगडी व परम्परागत पोशाक में युवा हरावल दस्ता, उसके पिछे पायलेट वाहन, ऊॅटों पर सवार मुच्छड क्लब के सदस्य, घोडे करबत दिखाते हुुए, मात्र शक्तिधारी 50 महिलाएॅ पैदल केसरिया साफा पहने बजरंगी, मधुर स्वर लेहरी बिखेरते पुलिस बेण्ड, जीप में सवार प्रताप की आदम कद प्रतिमा, एकलिंगनाथ की तस्वीर, ओम बन्ना की झांकी, नारायण सेवा संस्थान की झांकी, झाला मान, भामाशाह, पर्यावरण जागरूकता का सन्देश देती हुई झांकिया,
प्रताप को सेल्युट –
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरजपोल चैकी पर शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया । प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक हर्ष रत्नू ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सेल्युट किया ।
शोभायात्रा का स्वागत- शोभायात्रा का मार्ग में जगह- जगह पुष्प वर्षा, पानी, छाछ, लस्सी व शर्बत व मिठाइ्र से इन्होंने किया स्वागत – भाजपा बडगाव मडल, मेवाड राजपूत जनजागृति संस्थान, मारू कुमावत समाज, हिन्दू महासभा टाइगर फोर्स, महावीर युवा मंच, बिहार समाज समिति, भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ, अन्नपूर्ण माताजी, धर्मोत्सव समारोह समिति मोती चोहटा, उदयपुर गरबा गणपति समिति, लोक जन सेवा संस्थान, भटनागर समाज, पालीवाल ब्राहमण समाज, सोनी समाज, सुहालका समाज, मेवाड शिव सेवा संस्थान, श्री तेेलीक साहू समाज, सेन समाज, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, बार एसोसिएशन, पावर हाउस कर्मचारी संघ, मेवाड राजपूत समाज सेवा संस्थान, मार्बल एसोसिएशन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी, श्री झुलेलाल सेवा समिति, क्षत्रिय कुमावत समाज, सकल राजपूत महासभा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

,
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि हमें महापुरूषों की जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। राजस्थान व मेवाड तो महापुरूषो के इतिहास से भरा है। हमें हमारी आने वाली नौजवान पीढी को महापुरूषों के शौर्य व इतिहास के बार में बताना है प्रताप के स्वाभिमान, त्याग, बलिदान आज सम्पूर्ण विश्व मे पूजा व जाना जाता है। मेवाड़ के प्रत्येक बच्चे के नाम के साथ प्रताप जोड़ देना चाहिए तभी हम अपनी भावी पीढ़ी को उनके आदर्श व्यक्तित्व से सीख लेने की जरूरत बताई। प्रताप का जीवन उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व हमारे दैनिक जीवन की गतिविधियों का हिस्सा बने । उनके बताये हुए सिद्धान्तों को अपनाये । वे शनिवार को नगर निगम के सभागार में मेवाड क्षत्रिय महासभा तथा नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 478 वी जयन्ती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे ।
खेल गांव को भामाशाओं से जोड़ने की जरूरत- राठौड़ ने बताया कि खेल गांव को विकसित करना है तो प्रताप की मदद करने वाले भामाशाह जिसे लोगों को जोड़ना होगा। वो जितना खर्च करेंगे उतना ही सरकार खेलों के लिए खर्च करेगी।वर्तमान में भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या व मुद्दा है- उन्होंने कहा कि परिवार व समाज की रक्षा के लिए अलग-अलग यंत्र है। सबसे बड़ा यंत्र आज के युग मोबाईल फोन है, 2014 मे जहां दो कम्पनीयां मोबाईल बनाती थी वही आज 120 कम्पनीया मोबाईल बना रही है। मोबाईल, आधार कार्ड, बैंक खाता तीनों मिलकर परिवार की रक्षा करते है।
अध्यक्षता करते हुए ग्रहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि प्रताप का पूरा जीवन कठिनाईयों भरा रहा। हमारे देश का चहूूमुखी विकास करना है तो हम सब को संगठित हो कर रहना होगा एवं देश प्रेम की भावना को जगाना होगा। उन्होने कहा कि प्रताप के समर्पण, त्याग एवं मानवीय मूल्यों का युवाओं को अनुसरण करना चाहिए। प्रताप ने जहां स्वतंत्रता के लिए घोर संकट और विपदाओं में जीवन व्यतीत कर मेवाड़ की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाये रखा तथा भारत के स्वाधीनता संग्राम के सेनानीयो में राष्ट्रीय भावना का संचार किया। मुख्य अतिथि सांसद अर्जुन लाल मीणा ने कहा कि जन्म जयन्ती गाॅव गाॅव ढाणी ढाणी मने तथा उनकी प्रतिमा भी प्रत्येक गाॅव गाॅव में लगे ताकि आने वाली पीढी उससे प्रेरणा ले सके ।
अध्यक्षता उदयपुर ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा ने करते हुए कहा कि प्रताप किसी जाति या समुदाय विशेष से नहीं जुडे थे। उन्होनंे अपना राजपाट, धन,सब कुछ त्याग दिया था तथा सभी धर्मो को साथ लेकर आजादी की लडाई लडी । विशिष्ट अतिथि तेज सिह बान्सी ,भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, प्रमोद सामर, महार्पोर चन्द्र सिंह कोठारी, उपमहापौर लोकेश द्विवेदी , संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत, महेन्द्र सिंह आगरिया, दिलीप सिंह बान्सी,कमलेन्द्र सिंह पंवार व कुन्दन सिंह भाटी, चन्द्रवीर सिंह दाॅतडा, जिला प्रमुख शान्तिलाल मेघवाल, युआईटी अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ने अपने विचार रखे । स्वागत उद्बोधन मेवाड क्षत्रिय महासभा के डाॅ. राजेन्द्र सिह जगत ने दियां । धन्यवाद कुन्दन सिंह मुरोली ने दिया । संचालन राजेन्द्र सेन ने किया ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *