Header Banner

पेसिफिक प्रीमियर लीग में चयन को खिलाडियों में भारी उत्साह

BY — July 2, 2018

चयन ट्रायल 10 जुलाई तक

उदयपुर। वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में सितंबर माह में आयोजित होने वाली उन्नीस वर्ष से कम उम्र के खिलाडियो की पेसिफिक प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु शिकारबाड़ी क्रिकेट मैदान में 8 टीमो हेतु खिलाडियो के चयन हेतु चल रही ट्रायल में काफी संख्या में खिलाडी उपस्थित हुए।

अब तक लगभग 250 खिलाडी ट्रायल दे चुके हे। चयन ट्रायल 10 जुलाई तक ली जाएगी। जो भी खिलाडी इसमें भाग लेना चाहता हे वो सायंकाल 4 बजे शिकारबाड़ी मैदान पर महेंद्र छापरवाल से संपर्क कर सकता हे। 8 टीमो हेतु कुल 120 खिलाडियो का चयन किया जाएगा। राउंड रोबिन लीग आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में सभी मैच सफेद गेंद व कलर ड्रेस में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के सभी मैच आईपीएल के तर्ज पर ही खेले जाएंगे व खिलाडियो को वैसा ही अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply