Header Banner

एलीट मिस राजस्थान के लिये उदयपुर में निःशुल्क आॅडिशन 8 को

BY — July 6, 2018

उदयपुर। राजस्थान की सबसे बड़ी सौन्दर्य प्रतियोगिता एलीट मिस राजसथान के लिये जयपुर में हुए आॅडिशन की सफलता के बाद 8 जुलाई को उदयपुर की सौ फीट रोड़ स्थित होटल योईस बाय सागस हाॅस्पिटेलिटी (होटल एबिंयंस) में आॅडिशन होंगे। उसमें कोई भी युवती निःशुल्क भाग ले सकती है।

आॅडिशन प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होंगें और उसमें से चयनित 3 प्रतिभागियों को 29 जुलाई को जयपुर में होने वाले ग्रान्ड फिनाले में सीधे प्रवेश दिया जायेगा। इस अवसर पर प्रतियोगिता को जज करने के लिये फेमिना मिस इण्डिया राजस्थान की अदिती हण्डिया, अभिनेता गौरव गौड़, ख्यातनाम डिजायनर रिधिमा गोधा आपा, मिस इण्डिया रनर अप उप मोना और आंकाक्षा भल्ला करेंगे। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शगुन ग्रुप के जे.डी.माहेश्वरी व विशिष्ठ अतिथि के रूप में अर्चना ग्रुप सौरभ पालीवाल मौजूद रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply