गंदगी पर लगाओ फाइन, बनाओ भारत शाइन

BY — July 7, 2018

गंदगी पर लगे फाईन ने बनाया इन्दौर एवं दुबई को स्वच्छ

उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसायटी की सदस्याओं ने दुबई की यात्रा कर पाया कि वहंा पर जरा सी गंदगी करने पर जुर्माना लगाया जाता है और इसी कारण वहंा की जनता अस्वच्छता करने से कतराती है।

यह कहना था कि सखी क्लब की संरक्षिका कविता मोदी का, जो गत दिनों क्लब की 20 सदस्याओं के साथ दुबई की यात्रा पर गई थी। आज जगमंदिर में आयोजित बैठक में उक्त बातों को साझा किया। उन्होेंने बताया कि स्वच्छता में देश में इन्दौर सबसे आगे इसलिये है कि वहंा भी पिछले तीन वर्षों से गंदगी करने पर जुर्माना लगाया जाता है। उन्होेंने कहा कि हमें विश्व जैसे भारत को सुन्दर बनाने के लिये गंदगी करने पर जनता पर जुर्माना लगाया जाना चाहिये ताकि जनता को अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो सकें।
इस अवसर पर सचिव सुनीता मोदी, रेखा असावा, राजेश्वरी सोनी मंजू सोनी, मधु खमेसरा, उषा कोठारी,माधवी चंदानी, शारदा जांगिड़, सीमा चोर्डिया, लता सोनी, सारिका मोदी, रीना सलूजा, गुरमीत कौर सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *