बिजली रहित गावों को सोलर से करेंगे रोशन

BY — July 9, 2018

लायन्स क्लब एलीट का पदस्थापना समारोह

उदयपुर। लायन्स क्लब एलीट का वर्ष 2018-19 का पदस्थापना समारोह हिरणमगरी से. 4 स्थित लायन्स भवन मे आयोजित किया गया। पदस्थापना अधिकारी पूर्व प्रान्तपाल अनिल नाहर एवं विशिष्ठ अतिथि रिज़न चेयरमेन राजीव भारद्वाज थे।

नाहर ने कहा कि लायन्स क्लब इन्टरनेशनल द्वारा अब बच्चों के कैंसर,मधुमेह एवं निरक्षरता उन्मूलन पर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है। इन बीमारियों को जड़मूल नष्ट करनें व इनकी रोकथाम के लिये सेवा कार्य किये जा रहे है।
इन्होंने ली शपथ- नाहर ने इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज, सचिव नितिन शुक्ला,प्रसून भारद्वाज, उमेश, अभिषेक जैन, विपिन अग्रवाल, चिराग मेहता,ओमप्रकाश अग्रवाल, नीलम भारद्वाज व अंजू गर्ग को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर पदस्थापित कराया।
अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने कहा कि क्लब इस वर्ष बिजली रहित गांवों का चयन कर वंहा सोलर बिजली की व्यवस्था कर उन्हें बिजली से रोशन किया जायेगा। समारोह में जोन चेयरमेन रेणु चैधरी,संतोष मेहता,कमलेश सहित अनेक लायन सदस्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
नये सदस्यों ने ली शपथ-रिज़न चेयरमेन राजीव भारद्वाज ने क्लब में शामिल हुए गजेन्द्र चैधरी सहित 6 नये सदस्यों को शपथ दिलायी।
सेवा सहयोगी हुए सम्मानित- निवर्तमान अध्यक्ष प्रसून भारद्वाज ने वर्ष 2017-18 के दौरान किये गये सेवा कार्यो में सहयोग करने वाले सेवा सहयोगियों विष्णु सुहालका,पंकज भारद्वाज,वंदना शुक्ला,प्रवीण, अभिषेक जैन ने अतिथियों के हाथों स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित कराया। निर्वतमान सचिव अभिषेक जैन ने सचिवीय रिपोर्ट पेश की। अंत में नितिन शुक्ला ने आभार ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *