Header Banner

लेकसिटी राउंड टेबल में वरूण अध्यक्ष एवं हान्जाला सचिव

BY — July 10, 2018

उदयपुर। उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल 206 की वार्षिक आम सभा का आयोजन लाभगढ़ रिसोर्ट में आयोजित की गई। वर्ष 2018-19 के लिये वरूण मुर्डिया अध्यक्ष, निवर्तमान चेयरमेन युद्धवीर सिंह शक्तावत, अनंजय जैन को उपाध्यक्ष, हान्जाला इनायत को सचिव एवं कपिल करणपुरीया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

विगत सत्र में टेबल द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष युद्धवीर सिंह शक्तावत व निवर्तमान सचिव दीपेश कोठारी ने टेबल द्वारा वर्ष पर्यन्त किये गये कार्यो की जानकारी दी। विगत सत्र में टेबल द्वारा 2 विद्यालय में 40 लाख रूपयें की लागत से 6 कक्षाकक्ष बनाने का कार्य किया गया। टेबल द्वारा जनहित में किये गये सेवा कार्यो के लिये राज्य सरकार द्वारा युद्धवीरसिंह शक्तावत को शिक्षा भूषण पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply