Header Banner

पेसिफिक प्रीमियर लीग क्रिकेट में टीमों का ट्रायल 14 तक

BY — July 12, 2018

पेसिफिक विश्वविद्यालय व वन्डर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 20 अगस्त से प्रारंभ होने वाली 19 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियो की पेसिफिक प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 8 टीमों हेतु खिलाडियों की ट्रायल 14 जुलाई शाम 5 बजे तक शिकार बाड़ी क्रिकेट मैदान पर ली जाएगी।

सोमवार से ट्रायल मैच खिलाये जाएंगे। उसमें प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाडियो को वरीयता क्रम देकर टीमो में विभक्त किया जाएगा। इच्छुक ख़िलाडीई जिसका जन्म 1 जनवरी 1999 या उसके बाद हुआ है शिकार बाड़ी आकर ट्रायल दे सकता हे। यह प्रतियोगिता सफेद गेंद व रंगीन ड्रेस में खेली जाएगी। वह सभी मैच आईपीएल के तर्ज पर ही खेले जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply