Header Banner

दी यूनिवर्सल में नुक्कड़ नाटक

BY — July 13, 2018

उदयपुर। बनारस के प्रेरणा कला मंच द्वारा आज दी यूनिवर्सल सीनियर सैकण्डरी स्कूल फतहपुरा में अलग-अलग विषयों पर शिक्षाप्रद शीर्षकों के आधार पर नुकक्ड़ नाटकों का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि फादर आनंद मैथ्यु वाराणसी, फादर नोर्बट हेरमन सर्वधर्ममैंत्री संघ, बिशप देवप्रसाद गणावा थे। विद्यालय के निदेशक द्वारा बच्चों का मार्ग दर्षन किया गया एव उनको धर्म का सही अर्थ बताया गया। शुभारम्भ विद्यालय के निदेशक संदीप सिंघटवाड़िया व प्रधानाचार्या फातिमा खिलौनावाला के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
प्राचार्या ने बताया कि इसमें देशभक्ति, साम्प्रदायिक सद्भावाना, देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक बहुमुल्यता, समावेशी संस्कृति, पर्यावरण, युवा समस्याएं, समानता भाईचारा, प्रेम, आदि विषयों पर नाटक प्रस्तुत किये गए। यूनिवर्सल स्कुल के प्रबंधक संदीप सिंघटवाटिया ने कहा कि सभी नाटकों के प्रस्तुतीकरण बहुत ही प्रभावशाली रहें क्यों कि हर नाटक में अभिनय, संवाद अदायगी, हास्य और अन्य रसों का समावेश है, जिससे दर्शक छात्र पूरी तन्मयता के साथ नाटकों को देखा और सामाजिक और मानवीय मूल्यों को आत्मसात कर रहे हैं। हर नाटक की प्रस्तुति के बाद प्रेरणा कलामंच के निदेशक फादर आनंद आई.एम्.एस. प्रस्तुत नाटक के विषय पर छात्रों से सवाल जवाब के माध्यम से विस्तार पूर्वक संवाद करते हैं और उन्हें जीवन के लिए महत्वपूर्ण व्यक्तिगत निर्णय लेने में मदद कर रहे हैं।
दी यूनिवर्सल सीनियर सैकण्डरी स्कूल की सोमया भटनागर ने कहा कि धर्म, जाति, रंग, भाषा आदि के नाम पर अन्य लोगों के प्रतिमन में रखे गए पूर्वाग्रह को तोड़ने में ’पूर्वाग्रह’ नामक नाटक ने बहुत बड़ा काम किया है। छात्रों में पनप रही सोशल मीडिया, मोबाईल, संवेदनहीनता, स्वार्थ, भौतिकवाद, के विरूद्ध छात्रों को जगाने का कार्य भी ये नाटक कर रहे हैं। कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथि गण व कलाकारों का बेगम शमशाद खान एवं संचालक सकिना वोहरा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply