रोटरी मेवाड़ ने किया 400 से अधिक पौधों का रोपण

BY — July 16, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ ने शहर एवं आसपास के क्षेत्र को हरियाली से आच्छादित करने एवं स्वच्छ व सुन्दर भारत निर्माण के तहत आज लखावली क्षेत्र में 400 से अधिक पौधों का रोपण किया।

क्लब अध्यक्ष प्रेम मेनारिया ने बताया कि शहर एवं अन्य क्षेत्रों को हरियाली युक्त बनाने के लिये इस वर्ष क्लब अनेक स्थानों पर सघन वृक्षारोपण करेगा। आज यह कार्यक्रम सचिव मुकेश गुरानी एवं संदीप सिंघटवाड़ि़या के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर क्लब के चेतनप्रकाश जैन, अनिल मेहता, पवन कोठारी,राहुल हरण,योगेश पगारिया, प्रशंात सुहालका, स्नेहदीप भाणावत,डाॅ. अरूण बापना, कपूरचन्द जैन, प्रवीण गांधी, एवं क्लब ट्रेनर मुकेश चैधरी ने नीम, जामुन,आम, गुलमोहर आदि पौधों लगायें।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *