Header Banner

जरुरतमंद होनहार विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति के आवेदन आमंत्रित

BY — July 18, 2018

पिश्ता कुमारी-गेन्द सिंह खमेसरा स्मृति छात्रवृत्ति योजना के तहत इस शैक्षणिक सत्र में 70 जरुरतमंद प्रतिभावान छात्र -छात्राओं को पाँच-पाँच हज़ार रुपये का छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

प्रबंधक सह संचालक ने बताया कि सभी प्राप्त पुर्ण आवेदनों पर सत्र 2013-14 , 14-15, 15-16, 16-17 एवं 17-18 में कृमश: 17, 43, 53, 50 और 50 ( कुल – 213) छात्र -छात्राओं को पाँच-पाँच हज़ार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। सत्र 2018-19 के लिये जरुरतमंद विद्यार्थी , जिनके पिताजी का देहावसान हो गया हो व कक्षा 10 या 11 या 12वीं में उदयपुर व राजसमंद जिले के किसी भी सरकारी स्कूल में अध्यनरत हो एवं गतवर्ष पिछली कक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त किये हो और जिनके अभिभावक की सालाना आय एक लाख से कम हों, वे सभी छात्रवृति के लिये 12.10.2018 तक आवेदन कर सकते है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply