युवतियों ने कैंसर पीड़ितों के लिये दिए अपने बाल

BY — July 20, 2018

उदयपुर। उदयपुर लेकसिटी लेडिज सर्किल की ओर से अमृत सैलून पर आयोजित विग्स डोनेशन ड्राइव प्रोजेक्ट के तहत तीन युवयितों ने कैंसर रोगियों के विग बनाने के लिये अपने बाल दान किये।

सर्किल की चेयरपर्सन शबनम तोब ने बताया कि राजकीय विद्यालय की रंजना अग्रवाल, कालेज छात्रा प्रज्ञा एवं काव्या भंसाली ने 14 इंच के बाल अमृत सैलून के राकेश सेन को दान किये। राकेश इन बालों को सुरक्षित रख कर कैंसर रोगियों की विग के लिये आगे भेजेंगे। इस अवसर पर सर्किल की 9 सदस्याएं मौजूद थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *