Header Banner

223 से अधिक लोगों ने भरे नेत्र दान के संकल्प पत्र

BY — July 29, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना ने आज सौ फीट रोड़ स्थित अशोका ग्रीन पैलेस में श्री झूलेलाल सेवा समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शिविर आयोजित कर लोगों से नेत्रदान के संकल्प पत्र भरवाये जिसमें 223 लोगों ने संकल्प पत्र भर कर नेत्रहीनों को नेत्र ज्योति देने का निर्णय लिया।

क्लब अध्यक्ष तारिका भानूप्रतापसिंह ने बताया कि समारोह में आयें लोगांे में नेत्रदान संकल्प पत्र को लेकर उत्साह देखा गया। लोगों का यही कहना था कि मृत्यु के बाद आंखें यदि किसी नेत्रहीन के काम आ जायें तो दोनों के लिये जीवन जीना सफल हो जाता है। इस अवसर पर भानूप्रतापसिंह धायभाई, सचिव कमल गौड, राजस्थान सिन्धी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री हरीश राजानी, एमबी हाॅस्पिटल के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. अशोका बैरवा, नेत्रदान बैंक के अध्यक्ष भण्डारी,नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी,फिल्ड क्लब के उमेश मनवानी, मुकेश माधवानी, निवर्तमान अध्यक्ष राकेश सेन,शैलेन्द्र गुर्जर,नवीन जिनगर सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply