रूद्राभिषेक, महाआरती व रजत पालकी में निकली सवारी

BY — July 30, 2018

श्रावण महोत्सव के प्रथम सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर में हुए विविध आयोजन

उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर विधिवत् पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का मेला लगने लगा है।

प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि पूरे श्रावण मास में मंदिर में नित्य प्रतिदिन विधिवत् पूजा-अनुष्ठानों होंगे व चारों सोमवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान होंगे। आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार को ठाकुर जी ने रजत पालकी में सवार हो मंदिर परिक्रमा क्ष्रेत्र में भ्रमण किया जिसमें सबसे आगे मुधरस्वर लहरियों के साथ बैण्ड बज रहा था साथ ही महिलाएं एवं पुरूष भजनों पर नाचते गाते भोलेनाथ क े जयकारों के साथ चले। परिक्रमा के बाद भोलेनाथ की आरती की गई। प्रात: काल से ही शिवभक्तों ने भगवान का जलाभिषेक शुरू कर दिया।
प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि श्रावण मास के आगामी सोमवार को भी विशेष आयोजन होंगे। जिसमें ठाकुर जी वनभ्रमण, जल विहार करेंगे व श्रावण के अंतिम भोलेनाथ नगर भ्रमण को पधारेंगे। इस संबंध में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिसके लिए अलग अलग समितियां बनाई गई है।
राज्य सरकार की ओर से देवस्थान विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने आचार्य भारतभूषण औझा और प्रमुख पंडित रवि सुखवाल के सान्निध्य में प्रभु का रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक का कार्यक्रम शाम तक जारी रहा। इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, देवस्थान विभाग की आयुक्त विनिता बोहरा, वित्तीय सलाहकार संजय सिंह, सहायक लेखाधिकारी अभय कुमार मेहता, सहायक आयुक्त जतीन गांधी, मोह मद युनूस सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
हरिओम महिला सत्संग मण्डल की ओर से प्रात: 8 बजे कावड़ यात्रा निकाली गई जो स्वरूपसागर स्थित रेल्वले कॉलानी बावडी से शुरू हो महाकालेश्वर मंदिर पहुंची जहां सभी कावड महिलाओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *