Header Banner

हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा बदलें : वसुंधरा

BY — August 4, 2018

शाह ने मोदी, वसुंधरा ने अपनी योजनाओं का किया प्रचार
राजस्थान गौरव यात्रा का शुभारम्भ

राजसमन्द। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्रर मोदी की योजनाओं का जमकर प्रचार किया वहीं मुख्य्मंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी योजनाएं बताईं। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेश वासियों से हर पांच साल में सरकार बदलने की परम्परा को बदलने का आह्वान किया ताकि हम प्रदेश को सिरमौर बना सके। शाह ने देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सरकार बनाकर इस जोड़ी को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राजस्थान जो कभी बीमारू राज्य था वह राजे के दस साल के शासन में विकसित राज्य बनने जा रहा है। उन्होंने संकल्प दिलाया कि भारी बहुमत के साथ राजस्थान में वसुन्धरा जी और केन्द्र में मोदी जी की सरकार फिर से बनायें ताकि इन पांच वर्षां में तरक्की की जो ठोस बुनियाद रखी गई है उस पर विकास की भव्य इमारत बनाई जा सके।
शाह कांकरोली में शनिवार को राजस्थान गौरव यात्रा के पहले दिन आमसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं मोदी सरकार और राजे सरकार के काम का हिसाब देने आया हूँ क्योंकि जनता ने लोकसभा की 25 और विधानसभा की 163 सीटें देकर भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया। उन्होंने सभा में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनायें गिन-गिन कर बतायीं और लोगों ने जमकर तालियाँ बजाकर अपना समर्थन दिया।
हमारी योजनाओं ने समाज के हर वर्ग को छुआ : भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकारों की योजनाओं ने समाज के हर वर्ग को छुने का काम किया। कांग्रेस के समय में राजस्थान को 13 वें वित्त आयोग ने 1 लाख 9 हजार करोड़ रूपये ही दिये थे जबकि मोदी सरकार ने 14 वें वित्त आयोग में राजस्थान को 2 लाख 63 हजार करोड़ रूपये दिये है। मोदी जी ने जनता के लिये जो 116 योजनायंे चलाई हैं, राजस्थान में वसुन्धरा जी ने उन्हें नीचे तक पहुंचाने का काम बखूबी किया है। उन्हांेने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस के राज में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य मांगते-मांगते थक गये, वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने रबी-खरीफ की फसलों में लागत से डेढ़ गुना समर्थन मूल्य घोषित किया। केन्द्र सरकार 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रूपये तक की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं देने जा रही है। साढे़ 7 करोड़ शौचालय, 2 करोड़ आवास बनवाये हैं। दो करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन देने के साथ 19 हजार ऐसे गांवो में बिजली पहुंचाई जो आजादी के बाद आज तक रोशनी से वंचित थे।
सरकार बदलने की परम्परा बदलें : मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेश वासियों का आह्वान किया कि हर पांच साल में सरकार बदलने की परम्परा को इस बार बदल दें ताकि हम प्रदेश को देश में सिरमौर बना सके। उन्होंने कहा कि गुजरात, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में जनता ने भाजपा सरकार को बार-बार मौका दिया तो वहां विकास की गति काफी तेज हुई है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि राजस्थान में वसुन्धरा जी के नेतृत्व में 5 रूपये में नाश्ता और 8 रूपये में भोजन, बालिका के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक 50 हजार रूपये देने और प्रतिभावान छात्राओं को साइकिल, स्कूटी और लैपटाॅप देने जैसी योजनाओं के माध्यम से उल्लेखनीय काम हुए हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी, पीपी चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल, गृह मंत्री गुलाब चन्द कटारिया, मंत्री राजेन्द्र राठौड़, किरण माहेश्वरी, श्रीचन्द कृपलानी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में आम जन उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply