Header Banner

देश भर में 1000 मार्ट खोलेगा मिराज

BY — August 9, 2018

उदयपुर में दो और शोरूम का उदघाटन

उदयपुर। मिराज ग्रुप के नए उपक्रम मिराज मार्ट के उदयपुर में गुरुवार को दो शोरूम हिरणमगरी सेक्टर 5 स्थित चौधरी हॉस्पिटल के सामने और न्यू केशव नगर स्थित पानी की टंकी के पास उदघाटन हुआ।

उदघाटन ग्रुप के वाइस चेयरमैन मंत्रराज पालीवाल, मिराज फ़ूड प्रोडक्ट के एमडी संजीव जोशी, एवीपी लक्ष्मण दीवान ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काट मार्ट का उद्धघाटन किया। कंपनी का यह 19 व 20 वां स्टोर है। देश भर में जल्द ही मिराज मार्ट के 1000 मार्ट खोलने की योजना है जिसके तहत राजस्थान में 2019 तक 200 मार्ट खोले जाएंगे। मंत्रराज पालीवाल ने कंपनी की विशेषता के बारे में बताया कि सस्ते दाम पर क्वालिटी प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है। मार्ट में सभी तरह के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। ग्राहकों के लिए कई आकर्षक स्कीम भी उपलब्ध कराई जा रही है। कंपनी आगामी 5 वर्षों तक देश में 1000 स्टोर खोलने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply