Header Banner

दुबई के समाजजनों का किया सम्मान

BY — August 10, 2018

उदयपुर। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान की ओर से संस्थान के परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन ने अपने सहयोगी परिवार दुबई आबूधाबी के जयन्ती भाई एवं विवेक जैन का सम्मान किया।

संस्थान के अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कोठारी ने अतिथियों को स्मृतिचिन्ह स्वरूप महाराणा प्रताप की अश्वरूढ़ प्रतिमा भेंट की। संस्थान के प्रचार-प्रसार मंत्री चेतन मुसलिया ने बताया कि अतिथियों को संस्थान का स्मृति चिन्ह एवं गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष माधुरी जैन, लीलावन्ती कीकावत, इन्द्रा कोठारी एवं अन्य सदस्याओं ने उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply