Header Banner

मुस्कान क्लब की ओर से स्वरांजलि

BY — August 20, 2018

उदयपुर। वरिष्ठ नागरिकों का मुस्कान क्लब की ओर से ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में वरिष्ठ सदस्य स्व. चन्द्रसिंह तलेसरा की स्मृति में स्वरंाजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्लब एवं परिजनों द्वारा गीत एवं कविताओं के माध्यम से स्वरंाजली दी गई।

क्लब की केयरटेकर श्रद्धा गट्टानी द्वारा स्व. तलेसरा के साथ क्लब के जुड़े संस्मरण साझा किये और सदस्यों ने उनके गुणों को अपनाने का संकल्प किया। स्व. तलेसरा के पवन, गगन, लोकेश तलेसरा, संगीता, प्रियंका, रेणु, सृष्टि, नेहल तथा मुस्कान क्लब के सदस्यों भुवनेश्वर पाण्डे, डाॅ. प्रकाशचन्द्र जैन, उषा कुमावत,मंजू गर्ग ने गीत संगीत के साथ भावंाजलि दी। इस अवसर पर स्व.तलेसरा की पत्नी कमला तलेसरा को सम्मानित किया गया। अंत में क्लब के अध्यक्ष के.जी.गटट्ानी ने सभी के सफल जीवन की कामना की। क्लब अध्यक्ष रतन सुखवाल ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्यामसुन्दर राजोरा ने किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक सदस्य एवं सुभाषनगर जैन सोसायटी के सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply