Header Banner

चिकित्सा शिविर में 90 से अधिक रोगियों का चेकअप

BY — August 22, 2018

उदयपुर। लायन्स क्लब लेकसिटी ने बड़ी रोड़ स्थित ओर्चिड फार्महाउस पर मेडिकल केम्प आयोजित किया गया। जिसमें 90 से अधिक लोगों की मधुमेह, रक्तचाप, नाड़ी की दर, ऑक्सीजन और धमनी अवरोधों की जांच की गई।

क्लब अध्यक्ष प्रमोद चैधरी ने बताया कि इसके बाद क्लब की बैठक आयोजित की गई। जिसमें लाइव बैंड, तैराकी तथा विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव केवी रमेश, राजीव मेहता, जोन चेयरमैन महेंद्र तलेसरा ने सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply