Header Banner

कलक्टर को दी फूड एक्सपो की जानकारी

BY — August 27, 2018

उदयपुर। हलवाई केटरर्स विकास समिति की ओर से पहली बार शहर में आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय स्तर के दो दिवसीय फूड एक्सपो की आज समिति पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर विष्णुचरण मलिक को जानकारी दी।

समिति अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट ने बताया कि कलेक्टर को एक्सपो में शामिल होने वाली स्टालों, देश के विभिन्न प्रसिद्ध व्यजनों की एवं एक्सपो की बनने वाली डायरेक्ट्री की जानकारी देने के साथ ही पोस्टर का विमोचन कराया। इस अवसर पर महामंत्री हरीशचन्द्र जोशी, सचिव विनोद बंदवाल, सह कोषाध्यक्ष राजेश दया, एम स्क्वायर के मुकेश माधवानी, लक्ष्मी पब्लिसिटी के विकास जोशी सहित अनेक सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply