सोजतिया एचीवर्स व ट्रूली इंडिया ने जीते मैच

BY — August 27, 2018

उदयपुर। करणपुर के पेसिफिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर चल रही पेसिफिक प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए दो मैचों में सोजतिया एचीवर्स ने वाइट गोल्ड को 51 रनों से व ट्रूली इंडिया ने पेसिफिक मेडिकल्स को 67 रनो से हराया।

पहले मैच में सोजतिया एचीवर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 166 रन बनाए। हर्षल जैन ने 78 व अर्जुन मीणा ने 37 रन बनाए। ऋषभ जैन ने 3 विकेट लिए। जवाब में वाइट गोल्ड की टीम 115 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से सर्वाधिक 38 रन आदित्य सिंह ने बनाये। अनिरुद्ध सिंह व रितिक औदिच्य ने 4-4 विकेट लिए। हर्षल जैन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे मैच में ट्रूली इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन बनाए। अभिषेक चंदेल ने 51 व मनीष सुथार ने 42 रन बनाए। महेंद्र चौधरी ने 3 विकेट लिए। जवाब में पेसेफिक की टीम 86 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से करण सिंह ने 23 रन बनाये। देव नारायण वेद ने हैट्रिक सहित 4 विकेट लिए। देव नारायण को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार जेनिया होटल्स के नीरज श्रीमाल व सरस्वती नर्सिंग के गिरिश शर्मा ने प्रदान किए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *