Header Banner

पेसिफिक मेडिकल्स व पैरागोन ने जीते मैच

BY — August 30, 2018

पेसिफिक प्रिमियर लीग

उदयपुर। करणपुर के पेसिफिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर चल रही पेसिफिक प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए दो मैचों में पेसिफिक मेडिकल्स ने सरस्वती नर्सिंग ने को 4 रनों से व पेरागोंन इंडियंस ने जेनिया होटल्स को 5 रनों से हराया।

पहले मैच में पेसेफिक ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 137 रन बनाए। करण सिंह ने 36 व अर्पित पालीवाल ने 31 रन बनाए। जवाब में सरस्वती की टीम 133 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से हर्ष जैन व हर्ष वैष्णव ने 38-38 रन बनाये। नमन लोट ने 2 विकेट लिए। करण सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे मैच में पेरागोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुये मात्र 66 रन ही बना पाई। मोहित सिंह ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। भावेश श्रीमाली ने 4 व पुष्पेंद्र ने 3 विकेट लिए। जवाब में जेनिया होटल्स भी मात्र 61 रन पर ढेर हो गई। उसकी तरफ से पुष्पेन्द्र सिंह ने 20 रन बनाए। मोहित सिंह , प्रधुम्न पारिख व रौनक जोशी ने 2-2 विकेट लिए। मोहित सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार पूर्व रणजी खिलाडी किशन चौधरी व ट्रूली इंडिया के गोपाल सिंह व अनवर हुसैन ने प्रदान किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply