ट्रुली इंडिया व सरस्वती नर्सिंग ने जीते मैच

BY — August 31, 2018

पेसिफिक प्रिमियर लीग

उदयपुर यहाँ करणपुर के पेसिफिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर चल रही पेसिफिक प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए दो मैचों में ट्रुली इंडिया ने मार्वलस एक्सपोर्ट को 90 रनो से व सरस्वती नर्सिंग ने पेरागोंन इंडियनस को 25 रनो से हराया।

पहले मैच में ट्रुली इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 181 रन बनाए । भरत सिंह चौधरी ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुय 81 व अभिशेख चंदेल ने 30 रन बनाए। जवाब में मार्वलस एक्सपोर्ट की टीम 91 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से मोहित जैन व प्रथम चौहान ने 25- 25 रन बनाये। महेश पूर्बिया ने 3 विकेट लिए । भरत सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दसरे मैच में सरस्वती नर्सिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 156 रन बनाये। निखिल शुक्ल ने 41, हर्ष वैष्णव 39 व हर्ष जैन ने 33 रन बनाए। अनुराग सिंह ने 2 विकेट लिए । जवाब में पेरागोंन की टीम 130 रन पर ढेर हो गई। उसकी तरफ से मोहित सिंह ने 47 व हितेश पटेल ने 34 रन बनाए। हर्ष जैन ने 3 विकेट लिए । हर्ष जैन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार पूर्व रणजी खिलाडी मोहम्मद शफी व पूर्व खिलाडी अनिल माथुर ने प्रदान किए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *