Header Banner

ट्रुली इंडिया व पेसिफिक मेडिकल्स जीते अपने अपने मैच

BY — September 3, 2018

पेसिफिक प्रिमियर लीग

उदयपुर। करणपुर के पेसिफिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर चल रही पेसिफिक प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए दो मैचों में ट्रुली इंडिया ने सोजतिया अचीवर्स को व पेसिफिक ने मार्वलस एक्सपोर्ट को 5- 5 विकेट से हराया।

पहले मैच में सोजतिया अचीवर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 152 रन बनाए । विकास मेनारिया ने 55 व अनिरुद्ध ने 34 ने रन बनाए। मनीष सुथार ने 3 विकेट लिए । जवाब में ट्रुली इंडिया ने आवश्यक रन 5 विकेट खोकर बना लिए। । उसकी तरफ से प्रशांत यादव ने 40 रन बनाये। विकास व रितिक ने ने 2-2 विकेट लिए । मनीष सुथार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दुसरे मैच में मर्वलस एक्सपोर्ट ने ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 113 रन बनाये। मोहित जैन ने 29 रन बनाए। महेंद्र चौधरी ने 3 विकेट लिए। जवाब में पेसिफिक की टीम आवश्यक रन 5 विकेट खोकर बना लिए। उसकी तरफ से मोहित भारद्वाज ने 62 रन बनाए । हर्षित ने 3 विकेट लिए । मोहित भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार सोजतिया ग्रुप के ध्रुव सोजतिया व पूर्व खिलाडी रजनीश शर्मा ने प्रदान किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply