Header Banner

निराश्रित बच्चों ने किया जय भवानी वड़ा पाव का उद्घाटन

BY — September 5, 2018

उदयपुर। जय भवानी वड़ा पाव के 101 वें आउटलेट का उदघाटन जिला कलेक्टर विष्णुचरण मलिक के साथ करीब 25 निराश्रित बच्चों ने सौ फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस ग्रीन परिसर मंि किया। इसके साथ ही शहर के बापू बाजार में एक और शाखा का भी शुभारम्भ हो गया। गुजरात में सर्वाधिक आउटलेट के बाद अब राजस्थान के उदयपुर में यह दूसरा आउटलेट होगा।

जेबी ग्रुप के तहत जय भवानी वड़ा पाव के सेमल मूल निवासी किशन राजपूत ने बताया कि ग्रुप का मुख्य उद्देश्य आजमन को ताजा एवं स्वाद युक्त उत्पाद उपलब्ध कराना है और यही कारण है कि देश में 101 वें आउटलेट का आज शुभारम्भ हुआ। इस असर पर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, राज्य मंत्री हरीश राजानी, प्रतापराय चुघ, अशोका पैलेस के अशोक माधवानी, भंवरसिंह, मनोहरसिंह , गेहरीसिंह, प्रदीप कुमावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply