Header Banner

जेनिया होटल्स व पेसिफिक मेडिकल्स ने जीते मैच

BY — September 5, 2018

पेसिफिक प्रिमियर लीग

उदयपुर। करणपुर के पेसिफिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर चल रही पेसिफिक प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए दो मैचों में जेनिया होटल्स ने ट्रुली इंडिया को 9 विकेट से व पेसिफिक मेडिकल्स ने सोजतिया अचीवर्स को 6 विकेट से हराया।

पहले मैच में ट्रुली इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुये मात्र 79 रनो पर ढेर हो गई। मनीष सुथार ने 28 व अभिषेक चंदेल ने 27 रन बनाए। पुष्पेंद्र सिंह ने 3 विकेट व दक्षराज ने 2 विकेट लिए। जवाब में जेनिया होटल्स ने आवश्यक रन 1 विकेट खोकर बना लिए। उसकी तरफ से दिक्षान्त वेरागी ने नाबाद 43 रन बनाये। दीक्षान्त को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे मैच में सोजतिया ने ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 82 रन बनाये।हर्षल जैन ने 30 रन बनाए। महेन्द्र चौधरी ने 3 व अमन अग्रवाल 2 विकेट लिए । जवाब में पेसिफिक की टीम ने आवश्यक रन 4 विकेट खोकर बना लिए । उसकी तरफ से मोहित भारद्वाज ने नाबाद 26 व करण सिंह ने 25 रन बनाए । विकास मेनारिया ने 2 विकेट लिए। महेन्द्र चौधरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वंडर सीमेंट के मार्केटिंग मैनेजर अनुराग श्रीवास्तव ने प्रदान किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply