सेवा की भावना हो तो सिविल सर्विसेस में आये: पुंगलिया

BY — September 8, 2018

ज्ञानार्जन हेतु देश के विभिन्न शहरों से 500 सीए छात्र

उदयपुर। अतिरिक्त आयकर आयुक्त संजय पुंगलिया ने छात्रों का आव्हान किया कि यदि उनमें सेवा की भावना हो तो सिविल सर्विसेस में जाना चाहिये। सीए छात्रों को अपने प्रोफेशन में आगे बढ़़ने के लिये अपने आंख, कान एवं मस्तिष्क खुला रखना होगा।

वे आज द इन्स्टीट्यूट आॅफ चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट आॅफ इंडिया के बोर्ड आॅफ स्टडीज़ एवं सीकासा उदयपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में सीए छात्रों के लिये आज से हिरणमगरी से. 14 स्थित आईसीएआई भवन में प्रारम्भ हुई 2 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की सेमिनार में बोल रहे थे।
इस अवसर पर नेशनल एडवाईज़री कमेटी आॅन आॅडिटिंग स्टेण्डर्ड के अध्यक्ष अमरजीत चोपड़ा ने कहा कि यदि कोई धोखाधड़ी करता है तो कम्पनीज़ एक्ट में उसके बहुत भारी पेनल्टी के प्रावधान है। सीए नवीन खण्डेलवाल ने सीए छात्रों को बहुत नवीन तरीके से वीडियों के माध्यम से समझाते हुए नीनतम बदलावों की जानकारी दी। काॅन्फ्रेन्स सलाहकार श्याम एस.सिघ्ंावी ने जीवन मंे एथिक्स के महत्व को समझाया। कोटा ख्ुाला विवि. के पूर्व कुलपति परमेन्द्र दशेारा ने जीवन में अच्छा व्यक्ति बनना बहुत महत्वपूर्ण है। बच्चों को आगे बढ़ना है तो कम्पफर्ट जोन से बाहर आना होगा।
सीए विजयकुमार जालानी ने बच्चों में मन में आईसीएआई के प्रति उठे सवालों को सरल तरीके से जवाब दे कर संतुष्ट किया। प्रारम्भ में सीकासा चेयरमेन सीए दिलीप कोठारी ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत किया। सेमिनार में शाखा चेयरमेन पंकज जैन ने भी संबोधित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *