Header Banner

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को लेकर कांग्रेस का भारत बंद सफल

BY — September 10, 2018

उदयपुर। पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों एवं मंहगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी पार्टीयों द्वारा आज 10 सितम्बर 2018 को सोमवार को भारत बंद के तहत उदयपुर शांति पूर्वक बंद सफल रहा। बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर अहिंसात्मक एवं शांति पूर्ण तरीके से बंद करवाया गया।

सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीरसिंह मीणा के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने धानमण्डी देहली गेट, शास्त्री सर्कल, चेतक सर्कल, फतेहपुरा, दुर्गा नर्सरी, सेवाश्रम चैराह, सेक्टर नं. 4,5,6,14 के क्षेत्रो में दो एवं चार पहिया वाहनों के साथ जुलूस निकाल कर बंद का अपिल की। हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित पेट्रोल पम्प पर रघुवीर मीणा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीरसिंह मीणा, शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा, देहात अध्यक्ष लाल सिंह झाला, प्रदेश महासचिव शंकर यादव, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा ने अभूतपूर्व बंद के लिए चैम्बर आॅफ कामर्स, शहर की जनता, पुलिस प्रशासन, निजी शिक्षण संस्थान सहित सम्पूर्ण व्यापार जगत के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply