Header Banner

हीरो ने लान्च की 200 सीसी की एक्सट्रीम 200 आर मोटरसाईकिल

BY — September 11, 2018

उदयपुर। हीरो मोटो काॅर्प ने युवाओं की पसन्दीदा बनने वाली 200 सीसी की नयी मोटरसाईकिल एक्सट्रीम 200आर आज अपने अधिकृत डीलर वीएसएस हीेरो के शोरूम पर सहायक राज्य परिवहन अधिकारी बी.एल.बामनिया एवं वीएसएस के निदेशक सतपालसिंह ने एक समारोह में लाॅन्च की।

ग्राहकों को बामनिया ने सड़क सुरक्षा एवं उससे संबंधित जानकारी दी। सतपालसिंह ने बताया कि नयी मोटरसाईकिल की एक्स शेरूम कीमत 90900 रूपयें है और यह शोरूम पर बिक्री के लिये उपलब्ध है। उन्हो्रंने बताया कि बाजार में तकनीकी रूप से उत्कृष्ट और युवाओं के लिये अपने नवीन उत्पाद को पेश करने की अपनी प्रतिबद्धता को बरकरार रखते हुए कम्पनी ने आज यह गाड़ी बाजार में उतारी। इसे चलाने का अपना एक अलग ही रोमंाच है। इसका एंटी लाॅक ब्रेकिंग सिस्टम सुरक्षा के लिहाज से काफी मजबूत है।
उन्होंने बताया कि यह अपनी श्रेणी की पहली मोटरसाईकिल है। गाड़ी में नया बीएस-4 मानक के अनुकूल 200 सीसी का इंजिन लगा हुआ है। एयरकूल्ड 8000 आरपीएम पर 18.4 पीएस का अधिकतम पावर देता है। और 6500 आरपीएम 17.1 एनएम का अधिकतम टाॅर्क उत्पन्न करता है। यह महज 4.6 सेकण्ड में 0-60 किमी प्रति घण्टा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टाप स्पीड 114 किमी प्रति घण्टा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply