मोरछडी लहराई रे रसीया ओ सांवरा

BY — September 16, 2018

अग्रसेन महाराज तुमकोे लाखो प्रणाम

उदयपुर। श्री अग्रवाल वैष्णव समाज द्वारा श्री अग्रसेन जंयती महोत्सव के उपलक्ष में कार्यक्रमों की श्रृख्ंाला का आगाज आज श्री खाटूश्याम भजन संध्या के भव्य आयोजन के साथ सुरजपोल स्थित अग्रवाल भवन मंे किया गया।

इस महोत्सव में नीमच से आये अशरफ एवं पार्टी द्वारा खाटू नरेश का भव्य मनमोहक श्रृंगार किया गया। बाबा के शीश पर हीरे मोती माणक्य स्वर्ण जड़ीत आभूूषणांे का मनोहारी श्रृगंार किया गया। सैंकडो अग्रजनों की उपस्थिति में बाबा को मनाने रिझाने हेतु अनेक श्याम भजनों की प्रस्तुतियंा दी गयी।
श्याम भक्त संध्या के संयोजक संजय अग्रवाल,दिनेश बसंल,संजय मारवाडी, के नेतृत्व मंे समाज की 56 महिला एवं युवतियों ने केसरिया वस्त्र एवं चुनरी पहन बाबा के शीश की अगवानी एवं स्वागत किया। ढोल नगााडो शंख ध्वनि के बीच बाबा के दरबार में 56 भोग की महाप्रसादी की। जिसे भजन संध्या पश्चात उपस्थित भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
अग्रवाल समाज के विभिन्न पचायतों के अध्यक्ष केलाश अग्रवाल, मदनलाल अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, महासचिव संजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विनोद मेडत्या, राकेश गर्ग,शीतल अग्रवाल,योगेश बसंल,नारायण अग्रवाल,श्याम सुन्दर गोयल, सुनील बसंल, कमल प्रकाश अग्रवाल एवं वरिष्ठ सदस्य व पत्रकार सुरेश गोयल, सुनील मितल, के अगुवाई मे स्वप्रजलित अखण्ड ज्योत के साथ भजन संध्या का शुभारम्भ किया गया। अखण्ड ज्योत मे उपस्थित सभी भक्तजनो ने आहूती प्रदान की गई।
बाबा की भजन संध्या मे निमच के भजन गाायक अशरफ भाई, दीपक अरोडा ने अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की स्तुती अग्रसेन महाराज तुमकोे लाखांे प्रणाम से भजन संध्या का आगाज कर भजनो की झड़ी लगा दी। स्थानीय गायक लता सोनी, विपुल, अनिल , आन्नद, एवं युवा गायिका इतिशा गोयल ने श्याम दरबार में अनेक मधुर भजनों की भक्ति रस वर्षा कर भक्तांे को सराबोर कर दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *