Header Banner

गांधी अध्यक्ष, माण्डोत मंत्री

BY — September 17, 2018

उदयपुर। श्री वर्द्धमान मदारिया ओसवाल संस्थान द्वारा वार्षिक आम सभा एवं सामुहिक क्षमायाचना कार्यक्रम का आयोजन गुलाबबाग स्थित नवलखा महल में किया गया।

मंत्री अरूण माण्डोत ने बताया कि दीप प्रज्वलन, मगंला चरण एवं प्रगति प्रतिवेदन से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। आगामी सत्र 2018-20 हेतु सर्व सहमति से श्री बाबुलाल गांधी को अध्यक्ष, श्री बालचन्द्र गन्ना उपाध्यक्ष, श्री लादुलाल माण्डोत कोषाध्यक्ष एवं श्री अरूण माण्डोत को मंत्री पद पर मनोनित किया गया। पूर्व अध्यक्ष छगनलाल बोहरा द्वारा गत वर्ष में किये गये कार्य एवं योजनाओ के बारे में बताया गया।
इस कार्यक्रम में संरक्षक श्री धुलचन्द्र पोखरणा, वरिष्ठ सदस्य श्री भवंरलाल गन्ना, श्री तेजमल दक, श्री सोहनलाल देरासरिया, प्रो. मिश्रीलाल माण्डोत, श्री गौतम सिरोया एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री अरूण माण्डोत ने किया धन्यवाद ज्ञापन राजेन्द्र देरासरिया द्वारा किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply