Header Banner

राज्यस्तरीय स्कूल क्रिकेट (19 वर्ष छात्रा) का उद्घाटन

BY — September 22, 2018

उदयपुर। राज्यस्तरीय विद्यालय क्रिकेट 19 वर्ष छात्रा, प्रतियोगिता 218-19 का उद्घाटन सीपीएस विद्यालय प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में कुल 34 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सांसद अर्जुन लाल मीणा थे। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी नरेश चंद्र डाँगी ने की।

निदेशिका अलका शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन विद्यालय के प्राचार्य मनजीत सिंह संधू ने प्रस्तुत किया व प्रतयोगिता की संक्षिप्त जानकारी श्रीमान जय प्रकाश भावसार द्वारा दी गई। विद्यालय के छात्रा छात्राओं द्वारा गीत व राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति ने सभ का मन मोहलिया। सभी जिलों से आए हुए खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट करने के बाद मुख्य अतिथि द्वारा ध्वाजारोहण के साथ प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की गई। घोषणा के बाद खिलाड़ियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई। प्रतियोगिता की स्मारिका के विमोचन के बाद ललित कुमार दक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply