Header Banner

बाल विकास के अधिकारियों की कार्यशाला

BY — September 24, 2018

‘प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना’ के प्रभावी रूप से क्रियान्वयन में सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किये जाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से विभाग के सभी उपनिदेशकों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों व संबंधित महिला पर्यवेक्षकों की सम्मेलन/आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला विशिष्ट अतिथि डाॅं. विनोद के. पाॅल, सदस्य, नीति आयोग मुख्य अतिथि अनिता भदेल, राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। ‘प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना’में अभी तक 8.50 लाख एप्लीकेषन्स के लिए कुल राषि 128 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। जिससे प्रदेश की 5 लाख लाभार्थी लाभान्वित हुई हैं। राजस्थान राज्य द्वारा तीव्र गति से कार्य करने व अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहँुचाने पर भारत सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र से राज्य को सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यशाला में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 5 जिलों हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, झालावाड़, झुन्झुनू एवं सीकर के उपनिदेशकों, हर जिले के श्रेष्ठ कार्य करने वाले एक बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं एक महिला पर्यवेक्षक को सम्मानित किया गया, साथ ही संभाग के अनुसार श्रेष्ठ 7 आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भी राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply