Header Banner

पेसिफिक काॅलेज आॅफ फार्मेसी में फार्मासिस्ट दिवस

BY — September 25, 2018

पेसिफिक विष्वविधालय के संघटक महाविधालय पेसिफिक काॅलेज आॅफ फार्मेसी में फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन 25 सितम्बर को वल्र्ड फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमो द्वारा फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया।

इस उपलक्ष्य में प्रातः विष्वविधालय परिसर में संकाय सदस्यो व विधार्थियो द्वारा ‘‘ फार्मेसी जागरूकता ’’ पर एक रैली का आयोजन किया गया। रैली को संकाय अधिष्ठता डा. इन्द्रजीत सिंघवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के उपरान्त हर्बल फार्मेसी पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता स्प्रिहा एवं प्रेमचन्द्र यादव थे। विधार्थियोेेे द्वारा विष्वविधालय परिसर में निषुल्क रक्त जाॅच का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 व्यक्तियो के ब्लड ग्रप , ब्लड शुगर, ब्लड प्रेषर व बाड़ी मास इन्डेक्स की जाॅच की गई। इस अवसर पर ‘‘ फार्मासिस्ट की महत्त्तता ’’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें संजय , निधि व शरन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका चैहान , डा. माया शर्मा व जैनब अत्तरवाला ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply